- Hindi News
- साक्षी, समीर, हिना की प्रदर्शनी रही बेहतर
साक्षी, समीर, हिना की प्रदर्शनी रही बेहतर
महम | एचडीपब्लिक स्कूल बहुअकबरपुर में क्रिया कलाप दिवस मनाया गया जिसमें नर्सरी केजी के छात्रों ने कविता गायन के माध्यम से प्रस्तुतियां दी। स्कूल निदेशक सुरेन्द्र फौगाट ने सभी छात्रों को सम्मानित किया। इसके अलावा लाखनमाजरा स्थित शीतला पब्लिक स्कूल में आयोजित अंग्रेजी कला विषय की प्रदर्शनी में कक्षा तीन से दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। स्कूल प्राचार्य पीपी चक्रवर्ती कविता नरवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में साक्षी, समीर, नीशु, हिना, प्रीती, अमित, संजय, भूमिका, हर्षित अक्षय का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस दौरान मोनिया, नीलम, रेखा, गीता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।