- Hindi News
- दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय साहित्यिक समारोह संपन्न
दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय साहित्यिक समारोह संपन्न
महम | राजकीयमहाविद्यालय महम में दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। हिंदी, संस्कृत, हरियाणवी भाषा कविता पाठ के अतिरिक्त समाज विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय दुबलधन तथा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नोत्तरी भूगोल विज्ञान के कार्यक्रम में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक की टीम विजेता रही। इसके अलावा वाणिज्य विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग के प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा की टीम विजेता रही। विजेता छात्रों को कॉलेज प्राचार्य एलएस टांक ने पुरस्कार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।