- Hindi News
- महम के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार हुआ : खरकड़ा
महम के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार हुआ : खरकड़ा
महम | गरीबव्यक्तियों की समस्या जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति की समझ सकता है। वे जमीन से जुडे हुए व्यक्ति हैं तथा गांव शहर में होने वाली समस्याओं से हर प्रकार से वाकिफ हैं। कस्बे के वार्ड 12 में कुम्हार समुदाय के लोगों से मुलाकात करते हुए भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बगैर सत्ता में आए चाहे कोई भी व्यक्ति हो समाज की भलाई के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। इसलिए मूलभूत समस्याओं के समाधान सहित बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलवाने के लिए सत्ता जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे 5 साल से लगातार उनके साथी रहे हैं। अब चुनाव का समय में वे भी उनसे साथ निभाने की उम्मीद करते हैं। खरकड़ा ने कहा कि विकास के मामले में महम के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया। घोषणाएं तो हुईं, लेकिन उन्हें अमलीजामा किसी ने नहीं पहनाया। कभी रेलवे लाइन तो कभी सेक्टर बसाने के नाम पर क्षेत्रवासियों को ठगा गया।
जमीन से जुड़ा व्यक्ति ही समझ सकता है गरीब की समस्या