पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने मारपीट का लगाया आरोप

महिला ने मारपीट का लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला ने मारपीट का लगाया आरोप

महम| भैणीसुरजन निवासी एक महिला ने सास, ससुर पति पर उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायत पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही है। महिला का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बजाए मामले में ढिलाई बरत रही है। पीड़िता ने सोमवार को रोहतक आईजी से मिलकर अपना पक्ष रखा। पुलिस को दी शिकायत में महिला नीलम पुत्री जयपाल निवासी भैणी सुरजन ने बताया कि उसकी शादी 2006 में झज्झर के जाखोदा निवासी दिलबाग पुत्र लायकराम के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा बाद में उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। महिला ने बताया कि इसके लिए उसने बहादुरगढ़ की आसोदा चौकी पुलिस में शिकायत दी लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बाद में रोहतक एसपी को 24 जुलाई 2014 को शिकायत दी लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ। वहीं, इस बारे महम थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत उनके पास आई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।