- Hindi News
- नाला निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल
नाला निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल
अधिकारियों से सैंपल लेकर जांच कराने की मांग
भास्करन्यूज | महम
नएबस स्टैंड के पास गोहाना रोड पर निर्माणाधीन नालों में लगाई गई सामग्री की गुणवत्ता पर शहरवासियों ने सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि जो नाले बनाए जा रहे हैं उनमें लगाई जाने वाली सामग्री निर्धारित मापदंड के मुताबिक नहीं है।
दुकानदारों ने नाले में प्रयोग किए जाने वाले सामान की सैंपलिंग कराए जाने की मांग की है। बस स्टैंड चौक पर उपस्थित दुकानदार मोनू, बलवान सैनी, अशोक, सुनील, लक्की, अजीत, रामधारी, सुरेश, रामपाल सैनी आदि ने बताया कि रोड के दोनों तरफ जो नाले बनाए जा रहे हैं उनमें ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि कई जगह नालों में मोटे-मोटे सुराग दरारें हैं। शटरिंग खोलते समय किनारों से सीमेंट भी गिर जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि नाले के साथ में डाला गया पानी दीवारों में बने छेद से नाले के अंदर जा रहा है। इससे आशंकित लोगों को डर है कि जब नाले में पानी आएगा तो वह सुराखों के माध्यम से दुकानों, मकानों की नींव में वापस जाकर उन्हें खराब कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस बारे ठेकेदार अन्य से बात की तो उन्होंने कार्रवाई नहीं की। दुकानदारों ने मामले में जांच कर विभागीय कार्रवाई किए जाने की अधिकारियों मांग की है।
दरारों के माध्यम से नाले के अंदर आए पानी को दिखाते दुकानदार।