- Hindi News
- मदीना में होगी नाॅर्थ जोन स्केटिंग चैंपियनशिप
मदीना में होगी नाॅर्थ जोन स्केटिंग चैंपियनशिप
मदीना में होगी नाॅर्थ जोन स्केटिंग चैंपियनशिप
महम | रामकृष्णपरमहंस स्कूल मदीना में 7 से 10 अक्टूबर तक नॉर्थ जोन स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा जिसमें नॉर्थ जोन द्वितीय सीबीएससी से मान्यता प्राप्त स्कूलों के लड़के लड़कियां खिलाड़ी छात्र भाग लेंगे। स्कूल निदेशक रविन्द्र दांगी ने बताया कि प्रतियोगिता में 8, 10, 12, 14, 16 तथा 18 साल आयु वर्ग के कुल 6 जोन बनाए गए हैं जिनमें प्रतिस्पर्धा होगी। इसके लिए ग्राउंड तैयार किया जा चुका है जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र अभ्यास करने में जुट गए हैं। सभी प्रतिभागियों को 7 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग करने को कहा गया है।