काकी ख्याल रखना, तेरा ही बेटा हूं
महम | काकीख्याल रखना, तेरा ही बेटा हूं। हलके में विकास की जो रफ्तार चल रही है उसे किसी के बहकावे में आकर कम मत होने देना। ठेठ हरियाणवी अंदाज में यह बात गांव मोखरा में प्रचार के दौरान बुजुर्ग महिलाओं से मिलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी निवर्तमान विधायक आनन्द सिंह दांगी ने कही। उन्होंने कहा कि मोखरा मदीना में कोई अंतर नहीं है। हम खेत घरों के पड़ोसी हैं। दुख-सुख के साथी हैं। दिन-रात एक-दूसरे के काम आते हैं। अब चुनाव का समय है। कुछ लोग झूठ बोलकर बहकाएंगे, लेकिन आप किसी की बातों पर ध्यान मत देना। दांगी ने कहा कि पिछली दो योजनाओं से विकास की जो बयार बह रही है उसको यूं ही जारी रखना। यदि ये रफ्तार कम हो गई तो सभी को कई साल पछताना पड़ेगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने बगैर किसी भेदभाव के हमेशा वसूलो की राजनीति की है।
बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लेते कांग्रेस उम्मीदवार आनन्द सिंह दांगी।