- Hindi News
- विकास को लेकर जो कमियां रह गईं, अबकी बार पूरा करूंगा
विकास को लेकर जो कमियां रह गईं, अबकी बार पूरा करूंगा
महम | कांग्रेसप्रत्याशी आनंद सिंह दांगी सोमावरा को दो बजे निंदाना गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में दर्जन से अधिक घरों के यहां डोर टू डोर संपर्क साधने के साथ परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। घर से बाहर निकले ग्रामीणों में से एक ने कहा, दांगी जी पीने के पानी सप्लाई में लीकेज से समस्या बनी हुई है। दांगी बोले, हर गांव का विकास कराने का पूरा प्रयास किया। फिर भी जो कमियां रह गई हैं उन्हें अबकी बार दूर कर दूंगा। बस आशीर्वाद बनाए रखना। साथ ही ग्रामीणों को समझाया कि हुड्डा सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में हलके के भविष्य को नई दिशा दी है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, उनके मुकाबले कोई नहीं है। लोग समझदार हैं। विकास की जो गति चल रही है। उसे कम नहीं होने देंगे। जो इधर-उधर घूम रहे हैं उनका कोई वजूद नहीं है। चुनाव के बाद जो जहां से आया था वहीं चला जाएगा।
निंदाना में एक अधिकारी को फोन लगाकर लोगों के काम करने के लिए कहते कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह दांगी।