पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महम उपेक्षा का शिकार: महंत

महम उपेक्षा का शिकार: महंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | आपकेबीच में आया हूं। अब झोली में आटा दोगे या वोटों से उसे भरोगे ये आपके ऊपर निर्भर करता है। साधु के चोले में आने के बाद जिस तरह से कपड़ों पर कोई दाग नहीं लगने दिया, उसी प्रकार आप लोगों ने सत्ता में भागीदारी दिलाई तो उस पर भी कोई दाग नहीं लगने दूंगा। भराण की चौपाल में सोमवार 12 बजे इनेलो के प्रत्याशी महंत सतीश दास ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि महम हमेशा राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हुआ है। कुछ लोगों ने झूठे वायदे कर विकास किए जाने की बात तो कही, लेकिन किया कुछ नहीं। महम की जनता ने उन्हें राजनीतिक ताकत दी तो क्षेत्रवासियों के विश्वास को कायम रखते हुए इस क्षेत्र की कभी उपेक्षा नहीं होने दूंगा। राजनीति में आए हैं, लेकिन कार्य समाज की भलाई के लिए करते रहेंगे। लोगों की सेवा करना उनका परम कर्तव्य है।

भराण गांव में लोगों के मध्य अपनी बात रखते महंत सतीश दास।