- Hindi News
- अनुज बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
अनुज बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
हांसी | भारतीयजनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी अनुज शर्मा को पार्टी की व्यापार प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। शर्मा की यह नियुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष विधायक डा. कमल गुप्ता द्वारा की गई है। शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष डा. कमल गुप्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत कुमार, जिला महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश सचिव अशोक कनौजिया मंडल अध्यक्ष प्रवीण बंसल का आभार जताया है।