- Hindi News
- लोक अदालत में 65 में 61 केसों का निपटारा
लोक अदालत में 65 में 61 केसों का निपटारा
महम | खंडविकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय लाखनमाजरा में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 65 केस आए। लोक अदालत की अध्यक्षता करते हुए पैनल एडवोकेट राजेश गोयत ने बताया कि इंतकाल के सभी 61 केसों का निपटारा कर दिया गया जबकि 4 सिविल मामलों में पक्षकार उपस्थित नहीं हुए। इस दौरान रिकार्ड कीपर मानसिंह, बीडीपीओ के एसईपीओ रामकिशन, राजीव सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।