- Hindi News
- विधायक से पूछा, कैसे होगी बेटियों की सुरक्षा
विधायक से पूछा, कैसे होगी बेटियों की सुरक्षा
रोहतक। नेपालीयुवती के साथ दरिंदगी का खुलासा होने के तीसरे दिन शनिवार को पीड़िता के घर दिनभर एक के बाद एक राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान सभी नेताओं ने परिजनों को एक स्वर में आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़े जाने का भरोसा दिलाया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
इस बीच आक्रोशित महिलाओं ने घर से बाहर आने वाले तमाम नेताओं का घेराव करते हुए पूछा, साहब, कैसी बचेंगी हमारी बेटियां? न्यू चिन्योट कॉलोनी की महिलाओं ने विधायक मनीष ग्रोवर के पीड़िता के घर पहुंचने उनका घेराव करते हुए सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम पर ही सवाल खड़े कर दिए। महिलाओं ने कहा, साहब, ऐसे माहौल में बेटी की सुरक्षा कैसी होगी? हमारी बेटियां कैसे समाज में रहेंगी? करीब 10 मिनट तक शांत खड़े विधायक बोले, ये पूरे शहर की बेटी थी। इस पर अत्याचार करने वाले हैवानों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
महिलाआयोग से कहा- नहीं चाहिए दिखावा
इधरराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल उपाध्यक्ष सुमन दहिया भी पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंची। लेकिन जैसे ही महिला आयोग ने परिजनों को आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करवाने की बात कही तो वहां मौजूद महिलाएं भड़क उठीं। उन्होंने कहा, मैडम, हमको दिखावा नहीं चाहिए। आप भी एक औरत हैं। आप से अच्छा और कोई औरत का दर्द नहीं समझ सकता। उन अपराधियों को सरेआम फांसी मिलनी चाहिए। तभी हम को शांति मिलेगी।’ इस पर कल्पना पांचाल बोलीं, हमको जैसी घटना के बारे में पता चला, फौरन चले आए। दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस से बात करेंगे। अगर प्रदर्शन करना पड़ा तो उसके लिए हम आगे रहेंगे। लेकिन उन हैवानों को खुला नहीं छोड़ेंगे।’
बदमाशों को नहीं बख्शा जाएगा : मनीष ग्रोवर
प्रदेशभाजपा के महामंत्री एवं विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा है कि नेपाली युवती से बलात्कार हत्या करने वाले बदमाशों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीडि़त परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन सरकार मृतका के परिवार के साथ है। मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन चिन्तित है और अपराधियों को पकडऩे के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बहन-बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर है। विधायक ने मृतका के परिजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिससे हुई थी चूक : पांचाल
आयोगकी अध्यक्ष कमलेश पांचाल ने भी स्वीकारा कि यदि 1 फरवरी को पुलिस चौकन्ना रहती तो ये घटना नहीं होती। कमलेश ने कहा कि शिकायत होने के तुरंत बाद एक्शन लेते तो अपराधी आसानी से पकड़े जाते। लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। अध्यक्ष पांचाल उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने कहा कि पुलिस को इस बड़ी चूक का जवाब देना होगा। इसके लिए आयोग संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी जांच कराएगा।
पुलिस को देख भड़की महिलाएंं
विधायकके साथ ही पुलिस को देख महिलाए भड़क गईं। पुलिसकर्मियों का घेरते हुए महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी में आवारा घूमने वाले लोगों के खिलाफ कई बार शिकायत की। तब एक भी बार पुलिस नहीं आई। आखिर कब तक पुलिस वारदात होने तक का इंतजार करेगी। कॉलोनी में पुलिस गश्त के लिए क्यों नहीं आती? जिसपर उन्होंने महिलाओं को कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
{महिलाओं ने किया घेराव, कहा- दिखावा नहीं कार्रवाई चाहिए
{महिला आयोग की अध्यक्ष बोली- पुलिस से हुई थी चूक
{सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, शर्मिंदा है रोहतक