नाटक से कुरीतियों पर प्रहार
महम। बाबाख्यालीनाथ पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व रजिस्ट्रार एसके सांगवान ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा महम के एसडीएम दलबीरसिंह प्रवेश आर्या विशिष्ट अतिथि रहे। छात्रों ने नृत्य, गीत, देश भक्ति, कन्या भ्रूण हत्या दहेज प्रथा को लेकर नाटकों से लोगों को जागरूक किया। स्कूल निदेशक सतीश राठी ने स्कूल छात्रों के लिए बनाई गई भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया जबकि स्कूल प्रिंसीपल केएस दलाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।