- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में छात्रों को किया सम्मानित
वार्षिकोत्सव में छात्रों को किया सम्मानित
महम | धज्जारामसीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। छात्रों ने पंजाबी भांगड़ा हरियाणवी गीतों पर नृत्य किया। लघु नाटक बेटी को नहीं बचाओगे, तो बहु कहां से लाओगे प्रस्तुत कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया गया। स्कूल निदेशक सुरेन्द्र प्राचार्य मंजु ने अंडर 17 आयुवर्ग में स्कूल के चार छात्रों रिंकू, साहिल, रोहित, दीपक का नेशनल बास्केटबाल टीम में चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया।