पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अत्याचारों पर निंदा प्रस्ताव पारित

अत्याचारों पर निंदा प्रस्ताव पारित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | बाल्मीकिसमाज महम की बैठक प्रधान भीमसिंह बिडलान की अध्यक्षता में रविवार को हुई, जिसमें बिहार के दलित मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सरकार का तख्ता पलटने की नीतिश कुमार द्वारा रची गई साजिश का विरोध किया गया। इसके अलावा दिन प्रतिदिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया। बैठक के दौरान बालक, जिलेसिंह, राजसिंह, देवराज, राजबीर, बलवान, धर्मवीर, आजाद, नसीब, बोबी, जितेन्द्र सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।