आज निंदाना में लगेगा खुला दरबार
रोहतक | महमउपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव निंदाना में 12 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा खुला दरबार लगाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट ने बताया कि खुले दरबार की अध्यक्षता उपायुक्त शेखर विद्यार्थी करेंगे। उन्होंने कहा कि खुले दरबार में जिले के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा।