पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडा के प्लाॅटों में फर्जीवाड़ा, 7 नामजद

हुडा के प्लाॅटों में फर्जीवाड़ा, 7 नामजद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | हुडासेक्टर के रिहायशी प्लाॅटों में फर्जीवाड़ा होने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। स्टेट ऑफिसर हुडा की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने प्लॉट हासिल करने के लिए फर्जी शपथपत्र दिया था। इनमें महम के गांव अजायब निवासी रणबीर सिंह, सोनीपत जिले के नारा निवासी जगमेंद्र सिंह दहिया, गढ़ी मोहल्ला निवासी मनोहर लाल, सेक्टर दो निवासी सरोज, सेक्टर 23 निवासी इंद्रो देवी, सेक्टर एक निवासी रणधीर सिंह मलिक हिसार स्थित सेक्टर 13 निवासी हरिसिंह शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।