महम में दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा शुरू
महम | राजकीयमहाविद्यालय महम में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता की बुधवार को शुरुआत हुई। शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य एलएस टांक ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं लगातार दो दिन तक चलेंगी, जिसमें महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए बढ़-चढ़ कर भाग लेने को कहा। उन्होंने बताया कि पहले दिन दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। फाइनल मुकाबला गुरुवार को होगा जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।