- Hindi News
- एसपी से मिलने के बाद सीएम विंडो पहुंचा पीड़ित
एसपी से मिलने के बाद सीएम विंडो पहुंचा पीड़ित
रोहतक | एकव्यक्ति द्वारा मां की मृत्यु के बाद फर्जी वसीयत बनवा कर अपने भाई के हिस्से का मकान कब्जा कर बेचने के मामला प्रकाश में आया है। दो महीने से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एफआईआर 398 11 दिसंबर 2014 को दर्ज कराई गई थी, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत महम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। धारा 420/467/468/471 के तहत दर्ज मुकदमे में अभी तक कोई कार्रवाई होने से बुधवार को पीड़ित महाबीर प्रसाद ने एसपी शशांक आनंद से मिल दोषियों को पकड़ने की मांग की। एसपी ने इस मामले को तुरंत एक्रोमी सेल में भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद महाबीर प्रसाद शिकायत दर्ज कराने के लिए सीएम विंडो भी पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि वह कई वर्षों से रांची के वानों गांव में हार्डवेयर की दुकान चलाता हैं। उसका पैतृक मकान शहर के थाना रोड स्थित काॅलोनी में है। पैतृक संपत्ति के आधार पर उसका छटा हिस्सा है।