अब 46 दिन िसर्फ क्रिकेट का रोमांच
मेलबर्न/क्राइस्टचर्च | बसदो दिन और शुरू हो जाएगी विश्व चैंपियन बनने की जंग। आईसीसी विश्व कप पहला मुकाबला तो शनिवार को शुरू होगा। उद्घाटन गुरुवार को ही हो रहा है। विश्वकप के मेजबान दो देश हैं। इसलिए उद्घाटन समारोह भी दो शहरों में होंगे। भारतीय समय के मुताबिक पहला समारोह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दोपहर दो बजे से होगा। इसके तीन घंटे बाद शाम पांच बजे से दूसरा समारोह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होगा। मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच क्राइस्टचर्च में होगा। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा। रविवार को सुबह नौ बजे से भारत-पाक के बीच महामुकाबला होगा।
49 मैच
44 दिन
49 मैच
44 दिन
14 मैदान
14 टीम
24.7 करोड़रुपए की इनामी राशि मिलेगी चैंपियन को।
10.3करोड़रुपए की इनामी राशि मिलेगी उपविजेता को।
3.6करोड़रुपए मिलेंगे सेमीफाइनल हारने वाले को।
1.8करोड़रुपए मिलेंगे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को।
27लाखरुपए मिलेंगे ग्रुप स्तर पर हर मैच जीतने पर।
22लाखरु. मिलेंगे ग्रुप स्तर से बाहर होने वाली टीम को।
िवश्व कप का उद्घाटन आज, मुकाबले 14 से