पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकवि प्रदेशाध्यक्ष 18 को महम मेंे

भाकवि प्रदेशाध्यक्ष 18 को महम मेंे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकवि प्रदेशाध्यक्ष 18 को महम मेंे

महम | स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लेकर आने वाली 18 दिसंबर को महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर भारतीय किसान यूनियन महम क्षेत्र के किसानों, खाप पदाधिकारियों सहित अन्य समाजसेवियों की बैठक बुलाई है। बैठक को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी संबोधित करेंगे। महम शुगर मिल में किसानों की समस्या सुनने पहुंचे यूनियन रोहतक मंडल के अध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की बात कही थी लेकिन अब वह अपने कदम से पीछे हट रही है। यदि यह रिपोर्ट लागू होगी, तो इससे किसान को बहुत फायदा होगा। इससे उन्हें पैदावार की लागत का पचास प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। नरवाल ने कहा कि 15 मार्च से पहले महम शुगर मिल में क्षेत्र से बाहर का गन्ना नहीं लेने दिया जाएगा। सबसे पहले मिल में बांड भरे किसानों का गन्ना मिल प्रबंधन को लेना होगा।