पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडलस्तरीय क्विज स्पर्धा में रावमावि महम के छात्र छाए

मंडलस्तरीय क्विज स्पर्धा में रावमावि महम के छात्र छाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
21 हजार का प्रथम पुरस्कार जीत, किया स्कूल का नाम रोशन

रोहतकके जान वेस्ले स्कूल में आयोजित मंडल स्तरीय साईंस क्वीज प्रतियोगिता में महम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से गई टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रवक्ता कर्मबीरसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पांच जिलों की पच्चीस टीमों ने भाग लिया था जिसमें सभी को पछाडते हुए महम स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को नकद 21 हजार रूपए बतौर पुरस्कार स्वरूप दिए गए। स्कूल पहुंचने पर टीम में शामिल छात्र अनिल, निंकुश सुरजीत का प्राचार्य जयभगवान, बीईओ सुदर्शन छिल्लर, बीईईओ संजीत गिल, देवेन्द्र, रमेश, सतीश हुड्डा, प्रमोद कुमारी आदि ने स्वागत किया।