पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेडवा के ग्रामीणों का पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप

बेडवा के ग्रामीणों का पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी से मिलकर जांच करने की बात कही

भास्करन्यूज | महम

बेडवागांव से थाने पहुंचे सैकडों ग्रामीणों ने चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस द्वारा सांठगांठ कर छोडने का आरोप लगाया। ग्रामीण राममेहर, राजपाल, बबलु, राजसिंह, रिछपाल, र|, रामकिशन, कर्णसिंह, रामचन्द्र, रामभज आदि ने बताया कि बीते दिनों मोहन पुत्र साधु राम की ट्रैक्टर के पीछे बांधी जाने वाली हैरो चोरी हुई थी।

उस दौरान ग्रामीण सोनु, लालु राममेहर के खिलाफ चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने इन तीनों युवकों को पूछताछ करने के बाद छोड दिया जबकि गांव के अन्य युवक सुनील धर्मेन्द्र पर मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने सांठगांठ कर चोरी के केस से बाहर निकाला है। वे इस बारे जल्द ही एसपी आईजी से मिलेंगे। वहीं, इस बारे थाना प्रबंधक का कहना है कि पकडे गए दोनों युवकों ने चोरी किए जाने की बात कबूली है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाने में आरोपी युवकों को छोड़ने के विरोध में पहुंचे बेडवा गांव के ग्रामीण।