पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अन्नु ने चलाई सबसे तेज साइकिल

अन्नु ने चलाई सबसे तेज साइकिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलानौर | वीरवारको कस्बे में महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से खंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कलानौर खंड के करीब डेढ दर्जन गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी स्नेहलता ने किया तथा अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी वर्षा सहगल ने की। प्रतियोगिता महिलाओं ने बडे उत्साह के साथ भाग लिया। 100 मीटर की रेस में जिंदरान की रिंकू प्रथम,बलंभ की शकुंतला द्वितीय तथा गुढान की मुकेश तृतीय स्थान पर रही। 300 मभ्टर रेस में रेखा प्रथम,सोनिया द्वितीय तथा मनीता तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में रीतू प्रथम,प्रीति द्वितिय तथा अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका रेस में नीलम प्रथम,उषा ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्ािान हांसिल किया। साईकिल रेस में अन्नू प्रथम,पूनम द्वितीय तथा रामकली तृतीय स्थान पर रही। आलू चम्मच रेस में पुष्पा प्रथम,शीला द्वितीय तथा सुदेश तृतीय स्थान पर रही। बाल परियोजना अधिकारी वर्षा सहगल ने बताया कि प्रथम,द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाली महिलाओं को क्रमश: 500,300 200 रूपए का नकद इनाम दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी स्नेह लता ने महिलाओं को भ्रूण हत्या रोकथा मके लिए शपथ दिलवाई तथा स्वच्छ भारत के मिशन को कामयाब बनाने में योगदान देने का आहा्रवान किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुदेश जैन,बाल विकास परियोजना अधिकारी महम वीरमति भी उपस्थित थी।