- Hindi News
- कुल्लू चेयरमैन को दी गांव में चुनाव की कमान
कुल्लू चेयरमैन को दी गांव में चुनाव की कमान
हलकेमें चुनावी बिसात पर एक-दूसरे को मात देने के लिए नेताओं ने चाल चलनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा ने विधायक आनंद सिंह दांगी को उसी के गांव मदीना में घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार गांव ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन 2009 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सुनील उर्फ कुल्लू को अपने साथ जोड़कर इसकी शुरुआत भी कर दी।
इस मौके पर कुल्लू चेयरमैन ने आरोप लगाया कि विधायक ने सदा गांव के गिंधराण पाने के साथ भेदभाव किया है। आरोप लगाया कि गांव की डाईट में जेबीटी के छात्रों के दाखिले के लिए छह सीट आरक्षित हैं। ज्यादातर समय कोरसान पाने के छात्रों को दाखिला दिलवाया जाता है। अब उनकी पहली प्राथमिकता भाजपा प्रत्याशी को मदीना से बढ़त दिलवाना है, ताकि विधायक को विस चुनाव में मात दी जा सके।
इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उनका पहला मकसद मदीना के साथ-साथ हलके के लोगों का दिल जीतना है। ताकि समय आने पर हर अनियमितता का हिसाब लिया जा सके। इस मौके पर पं́डित मनफूल, रामदिया, रामभगत, हरिकिशन, रामभज, रणबीर, धर्मबीर, रघबीर जांगड़ा, ओमबीर, मनोज, सतीश, संतराम, मोटू पंच, जगमेंद्र, रमेश, राममेहर, प्रकाश, जयपाल, पालेराम अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
रोहतक. मदीनागांव में भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा सुनील उर्फ कुल्लू चेयरमैन एकजुटता दिखाते हुए।