पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताओं से खराब मत करवाओ खेल ग्राउंड

नेताओं से खराब मत करवाओ खेल ग्राउंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलस्टेडियम में विभिन्न खेलों का अभ्यास करने वाले दर्जन भर खिलाड़ी महम के एसडीएम एवं चुनाव रिटर्न अधिकारी डॉ. मुनीष नागपाल से मिले।

उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल का कार्यक्रम को महम के खेल स्टेडियम में करवाए जाने की गुहार लगाई। खिलाड़ी विकास, हिमांशु, राकेश, विक्की, कुलदीप, राजबीर, दलबीर, पवन, संदीप, मोहित, अजमेर, साहिल, प्रदीप, अतुल, अंकित, सुधीर, संजय, कपिल, सुमित, कृष्णा, समुन्द्र आदि ने बताया कि उन्होंने अपने दम पर खेल स्टेडियम को खेलने के लिए सही कराया है। हजारों रुपए खर्चे पर स्टेडियम में घास रोपित कर कई खेलों के मैदान तैयार किए हैं।

राजनीतिक दल के नेताओं द्वारा स्टेडियम में जनसभाएं करने से जहां खेल स्टेडियम की हालत खराब होगी वहीं दूसरी तरफ उनके द्वारा मेहनत कर तैयार किए गए खेल ग्राउंडों पर भी प्रभाव पडेगा।

ऐसे में उन्हें यहां प्रेक्टिस करने में दिक्कतें होंगी। उन्होंने एसडीएम से स्टेडियम की बजाए अन्य किसी जगह को चिन्हित कर चुनावी दल के नेताओं को अपनी रैली या जनसभाएं किए जाने के निर्देश जारी करने की बात कही है।