पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव खेल की तरह, खेल भावना बनाए रखें: दांगी

चुनाव खेल की तरह, खेल भावना बनाए रखें: दांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीभूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में शुक्रवार सुबह विधायक आनंद सिंह दांगी सुबह 11 बजे एसडीएम महम के कार्यालय में पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पूर्व महम के खेल स्टेडियम में रैली होगी, जहां मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं हलके के लोगों को जीत का मंत्र देंगे। गुरुवार को प्रचार अभियान के तहत गांव निंदाना पहुंचे विधायक आनंद सिंह दांगी ने यह जानकारी दी। ग्रामीणों से दांगी ने कहा कि चुनाव एक खेल है इसे खेल की भावना से ही खेलंे और किसी भी राजनेता के लिए अपने भाईचारे की छवि खराब ना करें। उन्होंने कभी ओछी राजनीति नहीं की। हर बार चुनाव मुद्दों पर लड़ा है। 40 साल के राजनीतिक जीवन में हलके के मान मर्यादा की लड़ाई लड़ी और कभी भी हलके के विकास से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि निंदाना गांव से उनका परिवार जैसा रिश्ता है। गांव के लोगों ने हर दुख-सुख में साथ दिया है। इस अवसर पर सरपंच बबला, वजीर नेहरा, आशा निर्मला राठी, फरमाना के सरपंच जगदीश सहारण, ज्ञान भीष्म दुआ भी मौजूद रहे।