पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूल से परेशान महम के दुकानदार

धूल से परेशान महम के दुकानदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टूटीसड़कों के कारण उससे उड़ने वाली धूल से दुकानदार परेशान हो गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि कई बार अपने पैसे से पानी का टैंकर खरीदकर उड़ रही धूल पर छिड़काव कर काबू करना पड़ता है। कई दुकानदार ऐसे हैं जिन्हें दमें एलर्जी की शिकायत है। धूल उड़ने की वजह से जहां उनकी तबीयत खराब हो रही है।

विकास रोड चौड़ीकरण के नाम पर करने के नाम पर जो कार्य चल रहा है उसमें सरेआम लापरवाही बरती जा रही है। खुदाई के दौरान खोदी गई मिट्टी को तो ठिकाने लगाया जा रहा है और ही आसपास पड़ी गंदगी के ढेर को ठेकेदार उठा रहा है। इसके अतिरिक्त रोड को नया रूप देने के लिए जो रेत डाला गया उस पर पानी का छिड़काव करने की जुर्रत भी कोई महसूस नहीं कर रहा। दुकानदारों का कहना है कि शहर के अंदर से गुजरने वाले राजमार्ग की हालत खराब है। सड़क की कोई मुरमत नहीं हो रही।

^ हलवाई सतीश ने बताया कि उनकी मिठाई की दुकान है। धूल के कारण किसी भी मिठाई को वे बाहर नहीं रख सकते। ग्राहक भी दुकान में बैठने से कतराते हैं। प्रशासनिक अधिकारी बन रही समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। यदि नियमित पानी का छिड़काव करवाया जाए तो काफी हद तक राहत मिल सकती है।

क्या बोले, दुकानदार

^मोबाइलकी दुकान किए हुए बबलु ने बताया कि भिवानी स्टैंड पर दुकानदारों का जीना मुश्किल हो रहा है। वाहनों के आवागमन से पूरा दिन धूल का गुब्बार उड़ता है। कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। रेहडी वाला तो दो मिनट से अधिक खड़ा ही नहीं रह सकता। रोड को बनाने की कोई जहमत नहीं उठा रहा।

^रोहतास फौजी ने बताया कि उन्हें खुद पैसे देकर पानी का टैंकर मंगाना पडता है। अधिकतर समय वे रोड पर पानी का छिडकाव कर धूल से पार पाने की कोशिश करते हैं। अधिकतर रोड का यही हाल है। बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं।

टूटे रोड पर उड़ रही धूल पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव करते दुकानदार।