पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता 20 को कर सकेंगे वोट की जांच

मतदाता 20 को कर सकेंगे वोट की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके मतदाता 20 सितंबर को अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर वोट की जांच कर सकेंगे। इसके लिए कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है। डीसी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नोडल अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले कोई भी पात्र व्यक्ति फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। आदर्श आचार संहिता लागू कराने के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

चारों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग शिकायत केन्द्र स्थापित किए जाएंगे जो 24 घंटे काम करेंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर ही मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। डीसी ने स्पष्ट किया कि चुनाव के संबंध में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से ले और प्राथमिकता केे आधार पर 48 घंटे के भीतर इनका निपटारा करें। वीडियो सर्विलेंस टीम, स्टैटिक्स सर्विलेंस टीम, फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें 24 घंटे काम करेंगी। इन टीमों के वाहनों पर उनके नाम का स्टीकर लगाना भी जरूरी होगा।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी आरसी बिधान, रोहतक केे एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी दलबीर सिंह फौगाट, महम के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. मुनीश नागपाल, हुडा के संपदा अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अमित गुलिया, सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचक अधिकारी रविन्द्र यादव, नगर निगम केे उप निगम आयुक्त वाईएस गुप्ता, एटीपी केके वाष्र्णेय, तहसीलदार चुनाव जेसी मेहता उपस्थित रहे।

रोहतक. लघुसचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते डीसी डा.अमित अग्रवाल साथ हैं डीआईजी सौरभ सिंह, एडीसी आरसी बिधान।