महम. शादी समारोह से लौटते वक्त बाइक तेज गति में आ रही गांव भैणी महाराजपुर के पास प्राइवेट बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार फरमाणा निवासी दीपक पुत्र दिलबाग तथा बडाला निवासी मंदीप पुत्र कृष्ण रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे। सोमवार देर शाम दोनों बाइक पर सवार होकर गांव मुंढाल में आयोजित शादी समारोह में भाग में गए थे। देर रात करीब 2 बजे दोनों बारात से लौटते वक्त वे जैसे ही गांव भैणी महाराजपुर के पास पहुंचे, उनकी बाइक दिल्ली से गंगानगर जा रही प्राइवेट बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक को परखच्चे उड़ गए, जबकि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।