पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीकेज से मकानों में दरारें, मुआवजा मांगने पर एसडीओ बोले, कोर्ट जाओ

लीकेज से मकानों में दरारें, मुआवजा मांगने पर एसडीओ बोले, कोर्ट जाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलापूर्तिविभाग की लापरवाही से महम में कई स्थानों पर घरों में दरार गई। इतना ही नहीं, सीमेंटेड सड़क भी जमीन में धंस गई। लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मुआवजे की मांग की उन्होंने कोई आश्वासन देने की बजाय कोर्ट जाने की नसीहत दे डाली।

पुराने एसडी हाई स्कूल के पास शहर के वार्ड 8 11 में रहने वाले दयाप्रकाश, अशोक, अनिल, सतपाल, बालकिशन आदि ने बताया कि बीते कई दिनों से उनके मकानों के आगे बिछाई गई जलापूर्ति विभाग की पेयजल सप्लाई की लाइन से पानी का रिसाव हो रहा था।

कई बार इसकी शिकायत संबंधित जेई से की लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। सोमवार को विभाग के कुछ कर्मचारी आए, लेकिन लीकेज बंद नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह जब पानी की सप्लाई हुई तो अचानक गली में कई फुट गहरा गड्डा बन गया तथा पड़ोस का एक पुराना मकान बिजली का पोल जमीन पर गिर गया। देखते ही देखते आसपास लगने वाले कई मकानों में लंबी चौड़ी दरारें गईं और कई मकानों के फर्श बैठ गए। लोगों ने बताया कि विभाग की लापरवाही से दरार आने के कारण उनके मकान बेकार हो गए, जिनकी मरम्मत में लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ेगा।

लोगों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विभाग के एसडीओ कौशिक से मुआवजा दिए जाने की बात कही तो उन्होंने कोई आश्वासन देने की बजाय अदालत में जाने की बात कह डाली। एसडीओ ने बताया कि उनके विभाग में मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है।

महम. मौकेपर पहुंचे एसडीओ को जानकारी देते पीड़ित मकान मालिक।

लीकेज से जमीन में कई फीट धंसी गली।