पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान की छत उखाड़ नकदी उठा ले गए चोर

दुकान की छत उखाड़ नकदी उठा ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतीरात चोर एक दुकान की छत उखाड़कर दराज में रखे साढ़े चार हजार रुपए चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

किशनगढ़ निवासी सुमित की महम के पुराने बस स्टैंड पर बजरंग डेयरी के नाम से किरयाणे की दुकान है। बीती रात चोर दुकान की छत उखाड़कर दुकान में घुस गए और गल्ले में रखी साढ़े चार हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोरों ने गोशाला के दान पात्र से भी पैसे निकाल लिए। सुबह दुकान का शटर खोलने के बाद उसे चोरी की घटना का पता चला।

पहलेभी हुई घटना

सुमितकी दुकान की बगल में स्थित बिजली के दुकान मालिक सुरेन्द्र ने बताया कि उसकी दुकान की छत भी चोरों ने उखाड़ ली थी, लेकिन वे नकदी पर सामान चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। उक्त घटना के की सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।

महम. दुकानकी उखाड़ी गई छत दिखाते पीड़ित दुकानदार।