कोर्ट में पेशी के लिए गया युवक लापता
महम। सैमाणगांव से एक युवक संदिग्ध दशा में लापता हो गया। सभी संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग लगने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। गांव के राम र| ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका 34 वर्षीय बेटा सुरेन्द्र किसी मामले में आए वारंट के जवाब में 5 दिसंबर को द्वारका कोर्ट में पेशी पर गया था। वह सुबह दिल्ली जाने वाली बस में सवार हुआ और 9 बजे फोन कर दिल्ली पहुंचने की बात कही। राम र| का कहना है कि दोपहर के बाद से उसका फोन स्विच्ड ऑफ आने लगा, आज तक बंद रहा है। परिजनों का कहना है कि कोर्ट दिल्ली थाने में संपर्क किया तो पता चला कि सुरेंद्र सुनवाई वाले दिन दिल्ली पहुंचा ही नहीं।