पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब गेम्स के साथ स्किल टेस्ट पास करना भी जरूरी

अब गेम्स के साथ स्किल टेस्ट पास करना भी जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्सफिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलपमेंट (स्पीड) टेस्ट में मैदान पर जौहर दिखाने वाले खिलाड़ियों को पहली बार सवालों से भी जूझना पड़ेगा। खिलाड़ियों से खेलों में उनके आने, किस खेल को चुनने और क्यों चुनने के साथ तैयारी के बारे में उनका नजरिया आदि के बारे में भी जाना जाएगा।

इस स्किल टेस्ट के माध्यम से खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता के अलावा मानसिक सोच भी साबित होगी। स्किल टेस्ट के जरिए खेल जगत के उन तमाम कोच को अपने पसंदीदा खिलाड़ी मिलेंगे, जो टेस्ट के दौरान मौजूद रहेंगे। इससे खिलाड़ियों का अपने खेल के प्रति विजन का पता लगेगा।

स्पीड टेस्ट में चार साल में पहली बार इस तरह का स्किल टेस्ट भी होगा। स्पीड का पहला चरण स्कूल लेवल पर समाप्त हो चुका है। वहीं, दूसरा चरण जिलास्तर पर नौ से 16 फरवरी तक चलेगा, जबकि तीसरा चरण जोनल लेवल पर अप्रैल में होगा।

21जनवरी को बनी स्पीड

खेलएवं युवा विभाग ने साल 2010 में स्पैट योजना शुरू की थी। प्रदेश सरकार ने इस योजना का नाम 12 जनवरी 2015 को स्पीड योजना कर दिया। योजना के तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के साथ-साथ डे बोर्डिंग और बोर्डिंग खेल नर्सरी में कोचिंग सुविधा खेल किट दी जाती है, ताकि खिलाड़ी खेलों में बढ़चढ़कर भाग लें। स्पैट में तीन चरण होते थे। पहला चरण स्कूल लेवल, दूसरा ब्लॉक लेवल और तीसरा जिलास्तर पर। इन तीनों चरण में ही खिलाड़ियों की फिटनेस जांच की जाती थी।

जरूरतमंदखिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

पहलेइनमें काउंसलिंग और स्किल टेस्ट शामिल नहीं था। अब चौथे चरण में खिलाड़ियों की काउंसलिंग होगी और उनसे सवाल पूछे जाएंगे। जिला कार्यकारी खेल अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि स्पीड टेस्ट में इस बार उन खिलाड़ियों को ही फायदा मिलेगा जो कि असल मायने में स्कॉलरशिप और खेल नर्सरी के हकदार हैं।

जिलेके 12 स्कूलों ने किया ऑफर

स्पीडपास करने वाले बच्चों को रेजीडेंट सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले के 12 स्कूलों ने खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को आॅफर दिया है। विभाग के मुताबिक स्पीड के खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विचार चल रहा है। फिलहाल इसके लिए रोहतक जिले के 12 स्कूलों का प्रस्ताव आया है। अगर ये प्रस्ताव लागू होता है तो खिलाड़ियों को काफी सहूलियतें भी मिल जाएंगी।

महम ब्लॉक का टेस्ट रोहतक में

13से 14 फरवरी तक महम ब्लाॅक के खिलाड़ियों का होने वाला टेस्ट मदीना के बजाय रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में सुबह नौ बजे होगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से सूचना जारी की गई है कि मदीना स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में महम ब्लॉक के खिलाड़ियों का टेस्ट खराब मैदान के कारण रोहतक में होगा।

20 हजार खिलाड़ियों का होगा टेस्ट

स्पीडटेस्ट में प्रदेश से करीब सवा लाख स्कूली बच्चों ने सहभागिता की है। जिलास्तर पर ये टेस्ट होने के बाद करीब 20 हजार खिलाड़ियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्किल टेस्ट पास करने वाले करीब पांच हजार खिलाड़ियों को छात्रवृति की सुविधा दी जाएगी।