स्पैट का दूसरा चरण 16 फरवरी तक
रोहतक | खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा के आदेशानुसार जिला रोहतक में स्पैट-2015 का द्वितीय चरण 9 से 16 फरवरी तक ब्लॉक अनुसार चलेगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि स्पैट-2015 के द्वितीय चरण में 13 से 14 फरवरी तक महम ब्लॉक के खिलाड़ियों का टेस्ट राजीव गांधी खेल परिसर, मदीना में होना था, जो राजीव गांधी खेल परिसर मदीना के खेल मैदानों की स्थिति ठीक होने के कारण वहां करवाया संभव नहीं है। अब महम ब्लॉक के खिलाड़ियों का द्वितीय चरण 13 से 14 फरवरी सर छोटूराम स्टेडियम में ही करवाया जाएगा। खिलाड़ी निर्धारित तिथि को सुबह 9 बजे सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में पहुंचें।