- Hindi News
- पेंटिंग प्रतियोगिता में शहर की प्रीति ने मारी बाजी
पेंटिंग प्रतियोगिता में शहर की प्रीति ने मारी बाजी
शहरके राजकीय कन्या महाविद्यालय (जीसीडब्ल्यू) में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का मंगलवार को आगाज हुआ।
पहले दिन हिंदी साहित्य परिषद की ओर से कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोनीपत स्थित हिंदू कॉलेज की छात्रा प्रीतम पहले नंबर पर रहीं। वहीं, वैश्य कॉलेज की नेहा दूसरे और एमकेजेके की कोमल हुड्डा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी बेनीवाल ने किया। इस प्रतियोगिता में करीब 20 महाविद्यालयों की छात्राओं ने सहभागिता की है। संस्कृत साहित्य परिषद की ओर से आयोजित श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में कलानौर स्थित एसजेके की छात्रा सविता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महम स्थित जीसी की सृष्टि दूसरे और एलएन हिंदू कॉलेज की छात्रा निशा मल्होत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालयों की छात्राएं शामिल हुई थीं।
गणित में नेकीराम अव्वल
गणितप्रतियोगिता में नेकीराम कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। कॉलेज के छात्र योगेश, निरंजन साहिल को पहला स्थान मिला। इसके अलावा दूसरा पुरस्कार जीसीडब्ल्यू कॉलेज की छात्रा श्रुति जैन, सपना दिव्या को दूसरा स्थान मिला। तीसरा स्थान काजल, उषा सिमरन को मिला।
अंग्रेजी में महम निकला आगे
अंग्रेजीसाहित्य परिषद की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सात टीमें शामिल हुई। लेकिन अंग्रेजी स्पर्धा में महम की छात्राएं सबसे आगे रहीं। जीसीडब्ल्यू कॉलेज की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, रोहतक के जीसीडब्ल्यू टीम को दूसरे नेकीराम कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में ट्रॉफी महम के जीसीडब्ल्यू कॉलेज को मिली। बेटियां विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता में 10 कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से भिवानी स्थित वैश्य कॉलेज की छात्रा भावना प्रथम, जीसीडब्ल्यू रोहतक की बबीता दूसरे और जीसी कॉलेज, दुधलाना की सारिका तीसरे नंबर पर रहीं।
हरियाणवीकविता पाठ में दिखाई प्रतिभा
करीब20 कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच हरियाणवीं कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पहला स्थान खरखौदा स्थित जीसी की रेनू कुमारी को मिला। दूसरा स्थान महम से रमन शर्मा तीसरा विकास को मिला। डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट में छह महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें गीतिका को पहला, कलानौर की अंजू को दूसरा और वैश्य महिला महाविद्यालय की रेखा को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में शामिल 14 कॉलेज के विद्यार्थियों में नेकीराम कॉलेज के नीरज ने पहला, जाट कॉलेज के आकाश ने दूसरा और सविता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पेंटिंग में उम्दा प्रदर्शन
पेंटिंगप्रतियोगिता में शहर के जीसीडब्ल्यू की प्रीति ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भिवानी के वैश्य कॉलेज से रजत शर्मा ने दूसरा और जाट कॉलेज के सोमवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्ले मॉडलिंग में सोनीपत स्थित हिंदू कॉलेज के मोनू कुमार ने पहला, जीसीडब्ल्यू से सरोज ने दूसरा और नेकीराम कॉलेज की पूजा को तीसरा नंबर मिला। भूगोल प्रतियोगिता में शहर के जीसीडब्ल्यू को प्रथम, हांसी के जीसी को दूसरा स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में कुल 13 कॉलेज के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
रोहतक. कॉलेजक्विज प्रतियोगिता का आनंद लेती छात्राएं।
रोहतक. पोस्टरमेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखातीं विभन्न काॅलेज की छात्राएं।