पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहल योजना से रुकेगी गैस की कालाबाजारी : मनीष ग्रोवर

पहल योजना से रुकेगी गैस की कालाबाजारी : मनीष ग्रोवर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | प्रदेशभाजपा के महामंत्री एवं विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर लागू की गई पहल योजना से कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। इस योजना से लोगों के पास प्रभावी तरीके से सब्सिडी की राशि पहुंचेगी। घरेलू गैस के 15 करोड़ ग्राहकों में से 10 करोड़ ग्राहक पहले ही इस योजना से जुड़ चुके है। उन्होंने कहा कि पहल योजना के तहत 15 नवम्बर, 2014 के बाद 4299 करोड़ रुपए की राशि को स्थानांतरित किया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ग्राहकों को इस योजना से जोड़ने के लिए हर जिले में एसएमएस सिंगल विंडो पोर्टल की सुविधा उपलब्ध करवाई है। मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की मॉनिटरिंग पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धमेंद्र प्रधान के स्तर पर की जा रही है। यह योजना उन लोगों के लिए एक आसान रास्ता होगा जो घरेलू गैस पर सब्सिडी नहीं लेना चाहते और यह योजना सब्सिडी को सुरक्षित रखेगी।