पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 14 को एथलेटिक प्रतियोगिता

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 14 को एथलेटिक प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | राजीवगांधी खेल स्टेडियम रोहतक में 35 आयुवर्ग से अधिक महिला पुरुषों के लिए 24वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 14 फरवरी को किया जाएगा। इसका शुभारंभ समाजसेवी मनमोहन गोयल करेंगे जबकि विधायक मनीष ग्रोवर समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देंगे। हरियाणा मास्टर्स एसोसिएशन के प्रेस सचिव कर्मबीरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी गोवा में 26 अप्रैल से होने वाली 35वीं मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे।