भाजपा कार्यालय पर बैठक आज
रोहतक | भारतीयजनता पार्टी जिला रोहतक की एक महत्वपूर्ण बैठक 13 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे हुडा कॉम्पलैक्स स्थित भाजपा मुख्यालय पर होगी। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा ने बताया कि इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विधायक मनीष ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित होंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया करेंगे। तरुण सन्नी शर्मा ने बताया कि यह बैठक संगठन के कार्यों पर विचार-विमर्श सदस्यता से संबंधित होगी। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारी समिति के सदस्य सभी जिला मोर्चों के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।