- Hindi News
- विक्रांत और रेणु बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विक्रांत और रेणु बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
राजकीयमहाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। बीए फाइनल के छात्र खिलाड़ी विक्रांत रेणु को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित नेकी राम राजकीय काॅलेज, रोहतक के प्राचार्य डाॅ. शमशेर सिंह अहलावत प्राचार्य एलएस टांक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
100मीटर दौड़ में रिंकू ने मारी बाजी
दोदिनों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस दौरान 100 मीटर रेस में रिंकू पहले तथा दीपक दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस में विक्रांत रिंकू ने पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह चार सौ मीटर रेस में दीपक प्रथम रिंकू द्वितीय रहे। आठ सौ मीटर रेस में अमित ने पहला सुमित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर रेस में संदीप सुमित क्रमश: प्रथम द्वितीय रहे। दस हजार मीटर रेस में सुमित सुनील जीते। जैवलिन थ्रो में पंकज पहले दीपक दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में रोहित दीपक विजेता बने। ऊंची कूद लंबी कूद में विक्रांत पहले दीपक दूसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में दीपक विक्की विजेता बने। ट्रिपल जंप में विक्रांत विक्की अव्वल रहे। छात्राओं के वर्ग में 100 मीटर में रेणु पहले प्रियंका दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में रेणु पिंकी जीतीं। 400 मीटर रेस में रेणु प्रियंका अव्वल रहीं।
800 मीटर रेस में रेणु कविता जीतीं। थ्री लेग रेस में सीमा ऋतु तथा पिंकी शर्मिला अव्वल रहीं। शॉटपुट में ऋतु विद्या विजेता बनीं। जैवलिन थ्रो में पूनम पहले नितेश दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में पिंकी ने बाजी मारी, जबकि पूनम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में रेणु पिंकी विजेता बनीं वहीं हाई जंप में पिंकी नितेश जीते। 1500 मीटर रेस में रेणु पूनम अव्वल रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सृष्टि अव्वल रहीं, जबकि नितेश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
महम. टंगीदौड़ में भाग लेती छात्राएं और विजेता छात्रा खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्यातिथि प्राचार्य।