प्रेमी के साथ युवती फरार
रोहतक | महमके पास गांव मुरादपुर निवासी एक युवती घर से लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ युवती को अगवा करने का मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने गांव इमलोटा निवासी कृष्ण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामले की पड़ताल करने के बाद युवक युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चलने की बात सामने आई है।