- Hindi News
- महम में युवकों ने बस में की तोड़फोड़, चालक को पीटा
महम में युवकों ने बस में की तोड़फोड़, चालक को पीटा
महममें बुधवार रात चंद युवकों ने सरेआम बस की तोड़फोड़ कर चालक पर हमला कर दिया। इस घटना में बस चालक अधमरा हो गया। खबर है कि कुछ रोज पहले भिवानी के पास गांव के युवकों बस चालक के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।
हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि रोडवेज चालक सुरजीत जब बस लेकर महम स्थित बस स्टैंड पर पहुंचा तो आठ-दस युवक पहले से ही घात लगाए बैठे थे। बस के पहुंचते ही युवक लाठियों से हमला करने लगे। हमलावर युवकों ने बस चालक को जान से मारने की धमकी भी दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच-पड़ताल की। पुलिस ने गांव के मनोज, भूप, भोपाल सिंह, अनिल अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।