नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत
महम | गिरावड़में शादी में शिरकत कर वापस लौट रहे एक व्यक्ति की मदीना-अजायब रोड के पास नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मदीना निवासी जयभगवान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मदीना गांव का रहने वाला जयभगवान हलवाई बुधवार को गिरावड़ गांव में एक शादी में शामिल होने गया था। देर शाम को बाइक पर सवार होकर वापस मदीना लौट रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गया। गुरुवार सुबह गांववालों ने शव को पानी में तैरते हुए पाया तो उसकी पहचान की गई। शव पर किसी तरह चोट के निशान नहीं हैं। शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।