- Hindi News
- निर्धारित तारीख को नहीं लगी मोबाइल कैंटीन, भटकते रहे पूर्व सैनिक
निर्धारित तारीख को नहीं लगी मोबाइल कैंटीन, भटकते रहे पूर्व सैनिक
महम| सेवानिवृत्तसैनिकों के लिए हर महीने की 12 13 तारीख को लगाई जाने वाली कैंटीन इस बार महम में नहीं लगाई गई। कैंटीन लगाए जाने से परेशान सैकड़ों सेवानिवृत्त सैनिक खाली हाथ अपने घरों को वापस लौट गए। जिला सैनिक बोर्ड द्वारा उन्हें इस तरह गुमराह कर पैसे समय बर्बाद किए जाने की पूर्व सैनिकों ने नसीहत तक दे डाली। महम आसपास गांवों से आए पूर्व सैनिकों उनके परिवार की महिला सदस्यों मीना, अमरपत्ती, अनिता, रामफल, भलेराम, रिसालसिंह, हवासिंह, राजकुमार, दिलबाग आदि ने बताया कि महम में केंटीन लगने से उन्हें घरेलू सामान के लिए रोहतक हिसार नहीं जाना पड़ता था।