- Hindi News
- अलग अलग हादसों में एक की मौत, दर्जनभर जख्मी
अलग-अलग हादसों में एक की मौत, दर्जनभर जख्मी
सर्दीके मौसम में बुधवार को धुंध की वजह से महम क्षेत्र में दो जगह सड़क हादसे हो गए। महम-रोहतक मार्ग पर जहां हनुमान मंदिर के नजदीक स्कूल हरियाणा रोडवेज की बस में टक्कर होने से एक दर्जन सवारी घायल हो गई वहीं दूसरी तरफ महम से भिवानी जा रही एक प्राईवेट बस के सीसर गांव के नजदीक तुड़ी लेकर रही पीकअप डाला जीप से हुई टक्कर में जीप चालक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके का मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार सुबह धुंध के कारण थोड़ा कम दिखाई दे रहा था। बहादुरगढ़ से सिरसा के लिए चली झज्झर डिपो की बस जैसे ही बलंभा मोड़ पर हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंची तभी दिखाई देने की वजह से उसकी स्कूल बस से भिडंत हो गई।
बस के चालक देवेन्द्र परिचालक मंजीत ने बताया कि तभी पीछे से रहे एक ट्रक ने सरकारी बस में अपनी गाड़ी दे मारी जिससे उन समेत कई सवारियों को चोटें आई। सभी को रोहतक स्थित पीजीआई ले जाया गया। वहीं, दूसरी तरफ सुबह 8 बजे के लगभग महम से सवारी भरकर भिवानी के लिए चली प्राईवेट चौधरी बस सीसर गांव के पास भिवानी से तुड़ी लेकर रही एक जीप से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि जीप चालक पहलाद पुत्र सिताराम रिडसाना थाना राजगढ़ जिला चुरू ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि उसके साथ बैठा अन्य युवक घायल हो गया।
इसके अलावा एक मोटरसाईकिल अन्य तुड़ी से भरी हुई जीप भी हादसे का शिकार हुई जीप से तुरंत टकरा गई। बाइक सवार दोनों जीपों के मध्य फंस गए जिससे उस पर सवार चांग निवासी बाप बेटा संदीप मामन को काफी चोटें आई। दोनों को पीजीआई रेफर किया गया। इस बारे जांच अधिकारी फूलकुमार ने बताया कि धुंध की वजह से मौसम साफ नहीं था। इसी वजह से एक के बाद एक वाहन भिड़ते चले गए। उन्होंने बताया कि जीप बस की भिडंत में प्राईवेट बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मामले की जांच करने के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस।
महम स्थित अस्पताल में घायल का इलाज करती नर्स।
महम. सीसरगांव के पास जीप बस की भिड़ंत।