पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक के गांव में जमा गंदा पानी

विधायक के गांव में जमा गंदा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम. स्थानीयविधायक आन्नद सिंह दांगी के गांव मदीना की एक गली में बीते कई दिनों से गंदा बदबुदार पानी भरा है। भरे पानी की कहीं निकासी नहीं हो पा रही। पीड़ित व्यक्तियों का कहना है कि कुछ लोगों ने पानी निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय विधायक से लेकर सरपंच अन्य अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मदीना कोरसान में विधायक के मकान के नजदीक रहने वाले संदीप, शीला, अजीत, रामधारी, चन्द्रभान, मोनिका, अजमेर आदि ने बताया कि कुछ लोगों ने रंजीशवश उनके घरों से निकलने वाले पानी की निकासी रोक दी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें पानी लेने इधर-उधर के कार्य करने के लिए गली के मध्य भरे गंदे बदबुदार पानी के मध्य से होकर गुजरना पड़ता है। बच्चों ने कहा कि वे कई बार निकलते समय पानी के अंदर पैर फिसलने से गिर चुके हैं। पीड़ित गली के लोगों ने बताया कि उनका रहना, खाना, पीना मुश्किल हो गया है। मच्छरों की यहां भरमार है। किसी गंभीर बीमारी का भय बना रहता है। कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। वहीं, इस बारे गांव के सरपंच से संपर्क साधा तो उनसे बात नहीं हो सकी। तहसीलदार दिनेश ने बताया कि शिकायत उनके पास आई है। किस कारण पानी रोका गया है इसकी जांच होगी। गली से भरे पानी को निकलवा दिया जाएगा।