41 हजार सदस्य बनाने का टारगेट
41 हजार सदस्य बनाने का टारगेट
महम. भाजपाकार्यालय में महम क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक हुई जिसे भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को बताया कि वे गांव में बुथ स्तर तक लोगों के घर जाएं तथा पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते हुए उन्हें सदस्य बनाने का कार्य करें। इसके लिए व्यक्ति मिस काल या फार्म भरकर दे सकता है। खरकड़ा ने कहा कि महम विधानसभा क्षेत्र में 41 हजार लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना उनका लक्ष्य है। इस दौरान उपस्थित सदस्यों को फार्म भी वितरित किए गए। सक्रिय कार्यकर्त्ता को सौ से अधिक सदस्य बनाए जाने की बात भी उन्होंने कही। मौके पर जलकरण बल्हारा, राजेश बेडवा, संजीव अग्रवाल, धर्मबीर शर्मा, सुरेश कोक, सत्यप्रकाश वर्मा, वेदप्रकाश धवन, राजेश, जोगेन्द्र जोगी, रामकुवार, जयदेव फोजी आदि मौजूद रहे।