पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक समारोह में झूमीं छात्राएं

वार्षिक समारोह में झूमीं छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिक समारोह में झूमीं छात्राएं

महम. सरस्वतीगर्ल्स कालेज लाखनमाजरा में वार्षिकोत्सव धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कालेज संचालक राजेश काजल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भेंट की। छात्राओं ने गीत, नृत्य लघुनाटिकाओं की प्रस्तुती देकर उपस्थितजन का मन मोह लिया। उन्होंने देश भक्ति पर भी अनेक कार्यक्रम किए। मंच संचालन जितेन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा महम मंडल अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, राजेश रोहिल्ला, वजीर नेहरा, शमशेर चहल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।