- Hindi News
- परदादा की कर्मभूमि की हालत देखकर आया रोना
परदादा की कर्मभूमि की हालत देखकर आया रोना
इनेलोसांसद दुष्यंत चाैटाला का कहना है कि महम मेरे परदादा स्व. देवीलाल की कर्मभूमि रहा है। यहां से उन्होंने लगातार तीन बार केवल जीत हासिल की, बल्कि चौबीसी की जनता के दुख-सुख में भी शामिल रहे। एक दशक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उसी कर्मभूमि की ऐसी हालत कर दी है, जिसे देखकर रोना आता है। वे शनिवार को महम से पार्टी प्रत्याशी महंत सतीश दास के नामांकन पर हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सीबीआई के साथ मिलकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और डा. अजय सिंह चौटाला को साजिश के तहत जेल भिजवाया। उनका कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने 3206 घरों में नौकरी देकर चूल्हा जलाया था। सीबीआई निदेशक के घर मिली डायरी से ही यह साफ हो गया है कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार नहीं, दो बार उनके घर मिलने गए थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब न्याय के लिए जनता की अदालत में आए हैं। आप लोग ही फैसला करो कि नौकरी देना क्या गुनाह है। वहीं, महम विधानसभा से इनेलो प्रत्याशी महंत सतीश दास ने कहा कि स्व. देवीलाल की कमी वे महम की जनता को महसूस नहीं होने देंगे। दुष्यंत ने कहा कि चौटाला सरकार ने जब सत्ता छोड़ी तब खजाने में 28 हजार करोड़ जमा थे, लेकिन 10 साल के अंदर मौजूदा सरकार ने 86 हजार करोड़ कर्जा ले रखा है। इस तरह जो बच्चा प्रदेश में पैदा होता है तो उसके सिर पर 36 हजार रुपए कर्ज होता है।
महम. जनसभाको संबोधित करते दुष्यंत चौटाला।