- Hindi News
- इनेलो अौर कांग्रेस की असलियत जगजाहिर: रामबिलास शर्मा
इनेलो अौर कांग्रेस की असलियत जगजाहिर: रामबिलास शर्मा
भाजपाके प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने इनेलो कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इनेलो के बारे में अच्छी तरह से जानती है। एक दशक बाद भी जब आम आदमी चौटाला राज को याद करते हैं तो गुंडागर्दी जेलों से फिरौती मांगने की यादें ताजा हो जाती हैं।
कंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस का चेहरा भी बेनकाब हो चुका है। वे शनिवार को महम हलके में पार्टी प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा के नामांकन पर हुई रैली को संबोधित कर रहे थे। रामबिलास ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। महम हलके की जनता शमशेर खरकड़ा को जितने बड़े अंतर से विजयी बनाएंगी, उन्हें उतना ही बड़ा मंत्रालय दिया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सतपाल मलिक ने कहा कि वह 1974 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को लेकर महम आए थे। उस समय चरण सिंह ने खरकड़ा को देखकर कहा था कि एक दिन वे राजनीति में नया मुकाम हासिल करेंगे। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालयाण ने कहा कि महम हलके की जनता नया इतिहास रचेगी।
भाजपा की ओर विश्वास की नजर से देख रही जनता: शमशेर खरकड़ा
पार्टीप्रत्याशी शमशेर खरकड़ा ने इनेलो कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों दलों की रैलियों से साफ है कि महम की जनता अब भाजपा की ओर विश्वास भी नजर से देख रही है। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी के बावजूद मंडी के शैड के नीचे दो हजार कुर्सियां लगानी पड़ी थी। फिर भी कुर्सी खाली रह गई थी।
खरकड़ा की जितनी बड़ी जीत, उतना बड़ा मंत्रालय
महम की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा। साथ हैं भाजपा के प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा।